Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह
13-Apr-2023 05:10 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चाचा और भतीजा हैं, जो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पटना सिटी के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा के पास की है।
मृतकों की पहचान शिक्षक शिवम कुमार और उनके 6 साल के भतीजे हरीश राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक शिवम कुमार अपने 6 साल के भतीजे हरीश को बाइक पर बैठाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर बेलगाम हाइवा ने दोनों को रौंद डाला, जिससे चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।