ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या : मेयर के बेटे पर मर्डर करने का आरोप ; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

23-Jun-2024 10:16 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मलिया महादेव रोड इलाके की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप पटना की मेयर के बेटे पर लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटवास्थल से कई खोखा बरामद किया है।


मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर अरूण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने मे जुट गई है।


बताया जा रहा है कि अरुण कुमार घर से बाजार की ओर निकला था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने अरूण कुमार पर फायरिंग कर दी। घायल अरुण कुमार को इलाज के लिए NMCH भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।