Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
28-Jun-2020 09:52 AM
PATNA: राजधानी पटना के एक कॉलेज के प्रिंसिपल को बेटे की चाहत ऐसी हुई की उसने चार शादी कर दी. वह भी अपने की कॉलेज में पढ़ाने वाली टीचरों के साथ. जैसे ही बेटी पैदा होती वह अपनी पत्नी से तलाक ले लेता है. अब तक इस प्रिंसिपल ने तीन पत्नी को तलाक दे चुका है और कुछ दिन पहले ही चौथी शादी कर ली है.
अपने ही पत्नी का निकाह किसी और से कराया
पत्नी ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल कुछ दिन पत्नी के साथ रहने के बाद बाद वह किसी और शख्स के साथ पत्नी का निकाह करा देता है. फिर कुछ माह के बाद वह उससे तलाक दिलाकर खुद शादी कर लेता है. इस तरह से उसने चौथी शादी कर ली है. कॉलेज में पढ़ाने वाली कई महिला शिक्षकों के साथ वह संबंध भी बना चुका है.
बेटी पैदा होते ही छोड़ देता है पत्नी
तीसरी पत्नी ने पति सैय्यद इकबाल के खिलाफ शनिवार को महिला थाना में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद कई खुलासा हुआ है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल ने पढ़ाई के दौरान ही सभी के साथ संबंध बनाता था फिर निकाह कर लेता है. मेरे साथ भी 2011 में ओरिएंटल कॉलेज के प्रिंसिपल सैयद इकबाल अफजल ने निकाह किया. उसके बाद पति ने ही एक व्यक्ति से निकाह कराया और बोला कि निकाह करने के बाद तलाक ले लो तभी निकाह करेंगे. जबरन दूसरे से निकाह कराया. फिर तलाक दिलाकर निकाह किया. यही नहीं वह अपना घर होने के बाद भी किराया के मकान में रखता है. महिला ने आरोप लगाया कि पति ने प्रेग्नेंट होने के दौरान पिटाई भी करता था, लेकिन किसी तरह से उसने बच्ची को जन्म दिया. बेटी के जन्म होने से वह इतना खफा हुआ की उसने चौथी शादी करने लगा. पता चला तो मैं गई तो निकाह हो चुका था. जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मेरे साथ मारपीट करने लगा और बोला कि जाओं में तुम्हे तलाक देता हूं. महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.