ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

महिला ने प्रेमी के लिए सुपारी देकर पति की कराई हत्या, 10 साल छोटे प्रेमी ने शादी से किया इंकार

15-Jul-2020 08:44 AM

PATNA:  जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति की हत्या करा दी. अब वह शादी से इंकार करने लगा है. इसको लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई. यह ड्रामा दोनों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने घंटों चलता रहा. यह मामला पटना के बाढ़ थाना का है. 

घर के दरबाजे पर दे दूंगी जान

महिला का अपने से करीब 10 साल छोटे प्रेमी के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके कारण ही पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी, लेकिन अब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया है. महिला ने भी गुस्से में कहा कि अगर शादी नहीं की तो तुम्हारे दरवाजे पर जान दे दूंगी. पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. 

एक ही मुलाकात में हो गया था प्यार

हत्या की आरोपी पत्नी शोभा देवी को प्रेमी को देखते ही प्यार हो गया था. वह अपने बच्चे को इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाती थी. बच्चे का अगर तबीयत खराब नहीं भी होता था तो प्रेमी से मिलने के लिए वह डॉक्टर के पास चली जाती थी. डॉक्टर के पास ही उसका प्रेमी काम करता था. 

पति ने किया विरोध तो हत्या की साजिश

इस प्रेम कहानी के बारे में पति को पता चला तो पत्नी की पिटाई कर दी. जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची. उसने यह बात प्रेमी को बताई. प्रेमी ने शूटर का व्यवस्था करने के लिए पैसे की बात की. आरोपी पत्नी ने इसको लेकर अपना आभूषण बेच दी. जिसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शूटर का व्यवस्था कराया. हत्या के लिए शूटरों ने दो लाख 80 हजार रुपए मांगा, इस बीच शोभा देवी ने एडवांस का 45 हजार दे दिया. इस हत्याकांड के बाद पुलिस  ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 8 जुलाई की सुबह बाजार समिति गेट के पास दूध लाने जा रहे पंकज की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. पंकज शहरी पावर ग्रिड का कर्मचारी था.