बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
02-Feb-2021 02:47 PM
PATNA : राजधानी पटना से यौन शोषण का एक मामला सामने आया है. दरअसल एक प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड के ऊपर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़िता में इस घटना को लेकर थाने में शिकायत की है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना इलाके की है, जहां पुरंदरपुर मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की ने अपने ही मोहल्ले के रहने वाले स्नेहल कुमार के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है. जिस लड़के के ऊपर लड़की ने यह गंभीर आरोप लगाया है, वह स्नेहल कुमार उसका प्रेमी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों कई दिनों से रिलेशनशिप में थे.
पीड़िता ने इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. जक्कनपुर थाना की टीम घटना की छानबीन कर रही है. जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर मर्यादा को भंग करने का आरोप लगाया है.
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपित शातिर किस्म का है. मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता रहा है. केस दर्ज कराने के बाद वह किसी भी समय अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है. परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपित पूर्व में जेल भी जा चुका है.
जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्नेहल के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस ने उसके एक परिजन को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आपको बता दें कि भारतीय दंड संहिता के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति किसी महिला की मर्यादा को भंग करने के लिए उस पर हमला या जोर जबरदस्ती करता है, तो उस पर आईपीसी की धारा 354 लगाई जाती है. जिसके तहत आरोपी पर दोष सिद्ध हो जाने पर दो साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है.