LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
30-Aug-2021 12:56 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ बड़ा गेम कर दिया है. अपने गुर्गों को साथ लेकर प्रेमिका ने आशिक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गर्लफ्रेंड को पकड़ लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.
मामला राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. यहां एक युवक को बंधक बनाकर कुछ लड़कों ने लूटपाट की और उससे सोने की चेन और एप्पल का फोन लूट लिया. इतना ही नहीं बदमाशों ने जबरदस्ती युवक के मोबाइल से अपने खाते में ढाई लाख रुपये भी ट्रांसफर भी करवा लिया. लेकिन जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए. पटना पुलिस भी हैरान रह गई.

दरअसल ये घटना दानापुर के रहने वाले सन्नी दीपक उर्फ कबीर के साथ हुई है, जो पीरबहोर थाना इलाके में पटना सिटी के रानीघाट की रहने वाली बाबी कुमारी के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि दीपक और बाबी लगभग 2 साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. दीपक प्यार से बाबी को 'बेबी' बुलाया करता था. कई दिनों से दोनों साथ रहे और फिर बाद में जब दोनों में अनबन हुई तो दोनों में ब्रेकअप हो गया. इस बीच लड़की दूसरे लड़कों के करीब आ गई.

पीड़ित प्रेमी सन्नी दीपक के मुताबिक एक्स गर्लफ्रेंड बाबी ने दी दिन पहले उसे फोन कर गांधी मैदान बुलाया. दोनों ने एक रेस्तरां में साथ बैठकर खाना खाया. बाद में लड़की उसे घूमने के बहाने एनआईटी घाट लेकर चली गई. यहां पहले से ही बाबी के कुछ दोस्त मौजूद थे, जिनके पास हथियार भी था. आरोप है कि बाबी के इशारे पर उसके साथियों ने सन्नी को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी.
बदमाशों ने सन्नी दीपक उर्फ कबीर से सोने की चेन, एप्पल का फोन लूटने के साथ ही उसके मोबाइल से जबरदस्ती ढाई लाख आरोपितों ने अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिया. लूटपाट के बाद युवती और उसके साथी कार से सन्नी को उतार फरार हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित प्रेमी सन्नी दीपक उर्फ कबीर ने पीरबहोर थाने में शिकायत की.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बाबी नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाबत पीरबहोर थानाध्यक्ष मो. सबीह उल हक ने बताया कि पुलिस ने रानीघाट से आरोपित बाबी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथियों की तलाश जारी है. जिस खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए थे, उसमें बचे डेढ़ लाख रुपये को फ्रीज करवा दिया गया है.