Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
10-Apr-2022 06:58 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से लटका हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है।
छात्र की पहचान लखीसराय के किछवाड़ा स्थित आरा गांव निवासी 24 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के सिद्देश्वरनगर देवी स्थान के पास किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पिछले दो दिनों से अभिषेक का कमरा बंद था। कमरे का दरवाजा लगातार बंद मिलने पर मकान मालिक को शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
मकान मालिक की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को आवाज देकर कमरा खुलवाने की कोशिश की। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर अभिषेक कुमार शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक छात्र के परिजनों को दी गई है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक मानसिक रूप से बीमार था और हताशा में आकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।