हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jan-2022 02:24 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची नालंदा पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। रामकृष्णा नगर में इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
दरअसल नालंदा पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पहुंची थी। छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और इस दौरान कई पुलिस कर्मियों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद स्थानीय लोगों पुलिस से अपराधी को छुड़ाकर ले गये। रामकृष्णा नगर के जकरियारपुर में अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जाता है कि नालंदा पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। तभी स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने कई पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। वही पुलिस की वैन में तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस पर हमला करने के बाद लोगों ने पकड़े गये अपराधी को भी छुड़ा ले गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।