ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, बड़ी घटना की...

पटना: अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, बड़ी घटना की थी साजिश

07-Feb-2020 09:08 AM

PATNA: राजधानी पटना  में पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग की है. क्रिमिनल्स को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की है. इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये हैं. पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा है जबकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गये. 


बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने बहादुरपुर थाने के बकरी बाजार के पास एक लॉज के पास छापा मारा, जहां चार अपराधी ठहरे हुए थे. 


गिरफ्तार करने गई पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस पर गोलीबारी करने के बाद अपराधी फरार होने लगे, लेकिन एक को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी शहबाज खान वैशाली के महनार का रहने वाला है. पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है. वहीं अपराधियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.