लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Jun-2021 10:53 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर एक शख्स दूसरी शादी रचाने चला था. पत्नी ने पुलिस से थाने में शिकायत की थी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. थाने में जब शख्स से पूछताछ होनी शुरू हुई तो काफी हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ.
घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की है. बताया जा रहा है कि खजूरी निवासी इतवार चौहान के बेटे राहुल कुमार की शादी पालीगंज के धरहरा निवासी फूलमती देवी से 2018 में हुई थी. उससे दो बच्चे भी थे. लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद राहुल अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और उसे मायके में छोड़ दिया. इसी बीच राहुल नालंदा जिले की रजने वाली एक युवती से चुपके से शादी रचाने वाला था. लेकिन शादी से पहले ही इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई और उसने पति के मंसूबे पर पानी फेर दिया.
पत्नी दोनों बच्चों के साथ नौबतपुर थाना पहुंच गई और पति की शिकायत पुलिस से कर दी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति को होरसत में ले लिया. थाने में पूछताछ के दौरान काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका. नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पहली पत्नी द्वारा शिकायत किये जाने पर पति की दूसरी शादी रुकवा दी गई है. दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है.