Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
21-Sep-2021 09:22 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि पटना से लेकर आरा और अरवल तक पुलिस की रेड पड़ी है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. पता चला है कि छापेमारी दल को कई सबूत मिले हैं. सर्च वारंट मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने नरेंद्र कुमार धीरज पर शिकंजा कसा है.
बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज के पटना, आरा और अरवल स्थित 9 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड पड़ी है. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेन्द्र कुमार धीरज के पास अपने और अपने परिजनों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है, जो कि उनके लोक सेवक अवधि में प्राप्त ज्ञात आय के स्रोत से काफी ज्यादा है.
पुलिस ने इस गुप्त सूचना का सत्यापन किया और पुष्टि होने पर इनके खिलाफ आर्थिक अपराध थाना काण्ड सं०-18 / 2021 दिनांक 20.02.2021, धारा 13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज किया गया. आज सुबह ही पुलिस उपाधीक्षकों / पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में आर्थिक अपराध इकाई के 09 विशेष टीमों का गठन किया गया जिसके बाद नरेंद्र कुमार धीरज के कई ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई शुरू की गई.
जिन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की रेड पड़ी है उनमें पटना के महावीर कॉलोनी, बेउर स्थित उनका आवास, ग्राम मुजफ्फरपुर थाना-सहार, जिला भोजपुर स्थित पैतृक आवास, अशोक कुमार (भाई) का अरवल अरोमा होटल के सामने स्थित मकान, सुरेन्द्र सिंह (भाई) का आरा शहर भेलाई रोड, कृष्णानगर स्थित 04 मंजिला मकान, सुरेन्द्र सिंह (भाई) का आरा शहर मेलाई रोड, कृष्णानगर स्थित 05 मंजिला मकान शामिल हैं.
इनके अलावा विजेन्द्र कुमार विमल (भाई) का आरा शहर मेलाई रोड कृष्णानगर स्थित 05 मंजिला मकान, श्याम बिहार सिंह (भाई) का नारायणपुर आरा स्थित मॉल सह आवासीय मकान, धर्मेन्द्र कुमार (भतीजा) का अनाईट आरा में आशुतोष ट्रेडर्स नामक दुकान, सुरेन्द्र कुमार सिंह (माई) का नारायणपुर आरा में अवस्थित छड सिमेंट का दुकान पर भी छापेमारी चल रही है.