ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में पुलिस जवान पर FIR, सरकारी जमीन को कब्जाने का आरोप

25-May-2021 07:29 PM

PATNA : राजधानी पटना में एक पुलिस जवान के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिसवाले के ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर घर बनवाने का आरोप है. बिहार राज्य आवास बोर्ड की जमीन को कब्जाने के लिए भूमाफिया के बीच खूनी संघर्ष भी हुआ था. रविवार को गोलीबारी भी की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद पटना पुलिस आरोपी पुलिसवाले की तलाश में जुट गई है.


मामला राजधानी पटना के राजीवनगर का है, जहां कंचनपुरी मुहल्ले में रविवार को जमकर गोलीबारी हुई. इस घटना के बाद बिहार पुलिस के एक जवान पर केस किया गया है, जिसका नाम  विकास कुमार बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि विकास दो कट्‌ठे के सरकारी जमीन पर गैर कानूनी तरीके वो घर बनवा रहा था. जमीन की निगरानी के लिए बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की टीम पुलिस के साथ मंगलवार को पेट्रोलिंग पर निकली थी. उसी दरम्यान अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया.


विकास कुमार बिहार पुलिस का जवान है और आर्मनर की ड्यूटी करता है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि दीघा-पोल्सन रोड में बिहार राज्य आवास बोर्ड का जमीन है. उस इलाके की जमीन पर एसएसबी का मुख्यालय बनना है. उसी के पास में दो कट्‌ठा की जमीन पर विकास ने अवैध कब्जा कर रखा है.


बताया जा रहा है कि इस मामले में विकास के ऊपर जनवरी महीने में भी एक FIR दर्ज की गई थी, जिसमें विकास के साथ ही अवैध निर्माण का देखरेख करने वाले पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. राजीव नगर के थानेदार सुमन कुमार ने बताया कि बिहार राज्य आवास बोर्ड के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बयान पर प्रत्मिकी दर्ज की गई है. बिहार पुलिस में विकास की पोस्टिंग कहां है? उसकी पड़ताल की जा रही है.