ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना में पिता ने नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतारा : प्रेम प्रसंग में बन रही थी रोड़ा

08-Jun-2024 04:46 PM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की जान ले ली। आरोपी ने 15 साल की बेटी की गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटी पिता के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही थी। जिसके बाद पिता ने उसे अपने रास्ते से हटा दिया। घटना परसा बाजार थानाक्षेत्र के दरियापुर रविदास टोला की है।


बताया जा रहा है कि आरोपी पिता का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी को जब इस बात की भनक लगी तो उसने पिता का विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके कारण आए दिन घर में कलह होता रहता था। गुरुवार की देर रात इसी बात को लेकर बाप-बेटी के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद आरोपी पिता आपे से बाहर हो गया और गला दबाकर अपनी बेटी की जान ले ली।


घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, उन्होंने आरोपी को धर-दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस ने मृतक लड़की की मां के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।