दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
08-Nov-2022 10:56 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल चार महिला व दो दलालों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो ये है कि महिलाओं और दलालों की गिरफ्तारी पटना जंक्शन से हुई है। सोमवार की शाम पुलिस ने आरोपितों को दबोचा है। इतना ही नहीं, उनके पास से आपत्तिजनक सामान और 35 सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को पटना जंक्शन इलाके से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसकी पुलिस की टीम सोमवार शाम जंक्शन इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध चार महिलाओं सहित कुल छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपित पटना आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से देह व्यापार कर रही हैं। ग्राहक लाने पर दलालों को मोटा कमीशन दिया जाता था। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब पटना से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ हो। इससे पहले भी पुलिस ने कई बार अलग-अलग जगहों से सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे।