ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पटना में फिर पोस्टर वॉर, लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा सब बिहार पर...

पटना में फिर पोस्टर वॉर, लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा सब बिहार पर भार

22-Sep-2020 10:22 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत की तपिश लगातार तेज हो रही है. सियासी गर्माहट बढ़ने की बड़ी वजह पोस्टर और बैनर भी हैं. चुनाव से पहले जेडीयू और आरजेडी के बीच सियासत की जंग तेज हो गई है और न सिर्फ सोशल मीडिया पर यह लड़ाई लड़ी जा रही है बल्कि पोस्टरों और बैनरों के जरिए भी एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है. 


आज पटना में कई जगहों पर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया है. पोस्टर में लिखा है हत्या लूट अपहरण भ्रष्टाचार एक परिवार बिहार पर भार. इस पोस्टर में लालू यादव और तेजस्वी यादव एक बस पर खड़े हैं जिसे लूट एक्सप्रेस बताया गया है. बस में तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी और मीसा भारती बैठी नजर आ रही हैं. 


दूसरी तरफ एक मजदूर की तस्वीर है. कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक पोस्टर लगाया गया था जिसके जरिए पूरे लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया था. जाहिर है बिहार पूरी तरह से चुनाव के रंग में है. चुनावी नारों और आंशिक विरोधियों पर हमले वाले पोस्टर से राजधानी पटना पट गई है.