Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
25-Jul-2022 08:18 PM
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सरेआम चुनौती देने के काम कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को अपना निशाना बनाया है। बैंक में कैश जमा कराने के दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
घटना रूपसपुर थाना के ठीक सामने हुई है। जहां पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े अपराधियों ने 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया और आरपीएस की तरफ भाग गये। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह ने इस घटना की सूचना रूपसपुर थाने को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है। पेट्रोल पंप के मैनेजर मधुसुदन सिंह ने बताया कि राजधानी पेट्रोल पंप से दो बाइक पर 4 लोग निकले थे। पेट्रोल पंप कर्मी 15 लाख 8620 रुपया कैश डिपोजिट कराने जा रहे थे। सगुना मोड़ स्थित स्टेट बैंक में जाने के दौरान नेक्शा शो रुम के पास और रूपसपुर थाना के सामने हेलमेट लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छिन लिया और मौके से फरार हो गये थे।
15 लाख रुपये लूटने के बाद अपराधी आरपीएस की ओर भाग गये। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि कैश रविवार को छोड़ हर दिन डिपोजिट होता था। रविवार को बैंक बंद रहने के कारण आज कैश ज्यादा थे जिसे पेट्रोल पंप कर्मी जमा कराने के लिए बैंक की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।