Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
29-Jul-2022 01:17 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दैनिक अखबार के संवाददाता ने खुद को गोली मार ली है। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाके के लोग मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के तफ्तीश में जुट गई है। घटना खगौल थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक खगौल के गाड़ीखाना निवासी विशाल कुमार पिछले कई वर्षो से एक दैनिक अखबार में संवाददाता के तौर पर काम करता है। विशाल के पिता रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि विशाल का पिछले दो-तीन सालों से जेडीयू की एक महिला नेता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विशाल जेडीयू नेत्री के मकान में ही किराए पर कमरा लेकर अपने माता-पिता के साथ रहता था। करीब चार साल पहले जेडीयू नेत्री के पति की मौत हो गई थी, इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।
विशाल का जेडीयू नेत्री से प्रेम प्रसंग उसके माता-पिता को पसंद नहीं था। इसी को लेकर विशाल का उसके परिजनों से विवाद हो गया था। जिसके कारण गुस्से में आकर विशान ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ होकर नीचे गिरा हुआ था। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
छानबीन के दौरान पुलिस ने विशाल के मेल पर सुसाइड नोट बरामद किया है। विशाल ने सुसाइड नोट को अपनी बहन के पास भी भेजा था। सुसाइड नोट के मुताबिक विशाल का जेडीयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘वंदना और उसके बच्चों ने सुसाइड के लिए उसे उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा है कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं, दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीबी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी’ । इसके साथ ही विशाल ने सुसाइड नोट में जेडीयू नेत्री वंदना पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट बरामद होने के बाद पुलिस जेडीयू नेत्री वंदना से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

