ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

पटना में पत्नी ने पति को पीटा, बोली- आजकल मुझपर ध्यान नहीं देते, हस्बैंड ने कहा- किसी 'लड़की' से बात नहीं करने देती

24-Feb-2021 03:29 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. इस घटना के बारे में जानकारी आप भी दंग रह जायेंगे. दरअसल आपने ये जरूर सुना होगा कि कोई महिला अपने पति से परेशान होकर महिला हेल्पलाइन में न्याय की गुहार लगाती है लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा हो गया है. पटना महिला हेल्पलाइन में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है. पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे बहुत मारती है. बहुत शक भी आरती है. यहां तक की किसी से बात करना भी मुश्किल कर दी है.


राजधानी पटना की महिला हेल्पलाइन में पीड़ित पति ने काउंसलर से कहा कि "मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है... कोई भी काम उसके मन के अनुसार नहीं होता है तो ऐसा करती है. ऐसा कई दिनों से हो रहा है. पत्नी के सिखाने पर अब उसके बच्चे भी उस पर नजर रखने लगे हैं." पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर उसके ऊपर शक करती है. दिनभर उसके ऊपर नजर रखती है. यहां तक की उसकी पत्नी ने उसका मोबाइल भी हैक कर लिया है, जिसके कारण वह किसी से भी बात करने पर अपने मोबाइल पर सुन लेती है. 


महिला हेल्पलाइन पहुंचे पीड़ित पति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं. अब तो फोन पर कहीं बात भी नहीं कर पाता. क्या करूं समझ नहीं आ रहा है. पति की शिकायत मिलने पर जब महिला हेल्पलाइन के काउंसलर ने आरोपी पत्नी से बातचीत की तो मामला कुछ और ही निकला. पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसके पति रियल स्टेट का काम करते हैं. उनके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. पिछले कई महीने से वो मुझपर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जब भी फोन करो तो यह बिजी आता है. ऐसे में मैं भी अपने पति से परेशान हो गई हूं. दोनों की बातों को सुनने के बाद हेल्पलाइन के अधिकारियों ने पति और पत्नी को दस दिनों का समय दिया है.