ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

बेवफा पत्नी ने गैर मर्द से रचाई शादी, पति को बोली- मेरा वाला मिल गया, तुम अपने लायक दूसरी ढूंढ लो

09-Feb-2021 04:29 PM

PATNA : राजधानी पटना से पत्नी की बेवफाई की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई आश्चर्यचकित है. दरअसल एक पत्नी ने गैर मर्द से शादी रचा ली है और उसने अपने पति को फोन कर कहा कि तुम मेरे लिए 6 साल से बोझ थे. मैंने अपने लायक ढूंढकर किसी और से शादी रचा ली है. तुम भी अपने लिए कोई अपने ही टाइप की लड़की ढूंढकर शादी कर लो. 


घटना काफी हैरान करने वाली है. पीड़ित पति ने राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना में इस घटना को लेकर शिकायत की है. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि पीड़ित पति वह मूल रूप से दरभंगा के कंशी का रहने वाला है. 6 साल पहले उसने कुसुम से शादी रचाई थी. पिछले कई दिनों से वह राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के किसी किराये के मकान में रहता था. 


पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि जब उन्होंने पीड़ित पति से इस घटना की जानकारी ली तो वह थाने में ही अपनी पत्नी के गम में फूट-फूट कर रोने लगा. उसने कहा कि 3 फ़रवरी को उसकी पत्नी पांच साल की बेटी को लेकर बाजार गई थी. उस दिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. जब उसने खोजबीन शुरू की तो उसकी पत्नी और बेटी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली. 


पति ने बताया कि अचानक से 6 फ़रवरी को पत्नी ने उसे फोन किया और कहा कि "प्रिय, अब तुम मेरे साथ रहने लायक नहीं रहे. मुझे तुमसे भी अच्छा मिल गया है. मैं पांच साल तक तुम्हें बोझ समझ कर ढोती रही, परंतु अब आगे तुम्हारे साथ जिंदगी बिताना संभव नहीं है. मुझे तुमसे अधिक प्यार करने वाला पति मिल गया है. मैं अपनी नन्हीं बिटिया के साथ नए घर में खुश रहूंगी. तुम मेरे लिए परेशान नहीं होना. तुमसे भी अनुरोध है कि अपने लिए कोई अपने ही टाइप की लड़की ढूंढकर शादी रचा लेना."


पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने आगे बताया कि पीड़ित पति के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है. सच्चाई क्या है यह लड़की के मिलने पर ही पता चल पाएगा.