बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Dec-2019 09:06 AM
PATNA : प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. राजधानी पटना में एक पत्नी आशिक से बोलकर अपने ही पति की हत्या करा दी. 6 साल से प्रेमी के साथ अफेयर में रह रही महिला आशिक को विदेश से बुलाकर अपने ही पति की जान का दुश्मन बना दी. दरअसल पुलिस ने रूई व्यवसायी नवी जान उर्फ़ कुट्टी की मौत का पर्दाफाश किया है. इस हत्याकांड में कई बातों का खुलासा हुआ है.
आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
राजधानी के एयरपोर्ट थाना इलाके के जगदेव पथ के रहने वाले नवी जान उर्फ़ कुट्टी की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. सिटी एसपी सेन्ट्रल के मुताबिक पत्नी जाहिरा खातून ने गल्फ कंट्री से अपने आशिक शम्मी को बुलाकर अपने पति नवी जान की हत्या करा दी. बताया जा रहा है कि उसका पति अफेयर में रोड़ा बन रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया. सिटी एसपी के मुताबिक आशिक शम्मी ने अपने दोस्त दिनेश ठाकुर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात में साथ देने वाले दोस्त दिनेश की मौत हार्ट अटैक से हत्या के दिन ही हो गई थी. जबकि आशिक शम्मी वापस गल्फ कंट्री भाग गया.
कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा
पटना पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है. जबकि आशिक शम्मी की गिरफ्तारी के लिए गल्फ देशों से संपर्क किया जा रहा है. पटना पुलिस के मुताबिक इस वारदात में प्रयोग किये गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. सिटी एसपी के मुताबिक नवी जान की मौत के बाद पुलिस को उसकी पत्नी के ऊपर शक हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल की रिकार्डिंग निकाली. इसी रिकार्डिंग में आशिक शम्मी से हत्या से पहले और बाद में हुई सारी बातचीत की पुष्टि हुई.
6 साल से आशिक के साथ अफेयर में थी पत्नी
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 6 साल से अपने आशिक के साथ वह अफेयर में थी. स्थायी रूप से शम्मी पटना शास्त्रीनगर थाना इलाके का रहने वाला है. जो गल्फ देश में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसने बताया कि जब उसके पति को अफेयर के बारे में पता चला तो वह हमेशा घर में विवाद करता था. रिश्ते में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने मर्डर का पूरा प्लान बयाना. जिसके बाद 12 दिसंबर को गल्फ से आकर आशिक ने इस वारदात को अंजाम दिया.