ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

पत्नी का गैर मर्दों के साथ था अफेयर, परेशान पति ने दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला

02-Jul-2022 06:50 PM

PATNA: पत्नी के रवैय्ये से परेशान एक शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। मामला पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र का है। जहां एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूला है। उसका कहना था कि गैर मर्दों के साथ पत्नी का संबंध था। जिसका वह विरोध करता था लेकिन पत्नी उसकी बातों को अनसुना कर देती थी। जिसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। 


पुलिस ने आरोपी पति समेत उसके सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम 23 जून को दिया गया था। मृतक की पहचान आरोपी सुरेंद्र की पत्नी खुशबू के रूप में हुई है। महिला की हत्या पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी के किनारे फेंक दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।