ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

पटना में अफेयर के कारण पति ने पत्नी और बेटी को मारा चाकू, अपनी सास को भी गोदा

29-Aug-2020 10:01 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. अवैध संबंध को लेकर पति ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर इलाके की है. जहां एक पति ने अवैध संबंध को लेकर उत्पन्न विवाद में अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मार दिया. इस निर्मम घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में 3 लोगों को चाकू से गोदा गया है. ये बात सामने निकलकर आई है कि अवैध संबंध को लेकर घर में विवाद हुआ था. इस दौरान गुस्से में आगबबूला शख्स ने चाकू से अपनी पत्नी, बेटी और सास को गोद दिया.


उधर घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. इस मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. ये बात सामने आ रही है कि कपड़े की दुकान पर विवाद हुआ था. कपड़ा दुकानदार की कथित प्रेमिका को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है.


पटना पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई ज आरही है.