ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / पटना में पटाखा जलाने को लेकर फायरिंग, तीन बच्चे और एक महिला घायल

पटना में पटाखा जलाने को लेकर फायरिंग, तीन बच्चे और एक महिला घायल

26-Oct-2022 03:09 PM

PATNA : खबर पटना के दानापुर की है, जहां दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 बच्चे और एक महिला को गोली लग गई। गोली लगते ही वे सभी घायल हो गए। विवाद नाली पानी और पटाखा जलाने को लेकर हुआ था। एक पड़ोसी ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया तो वहीं दूसरे पड़ोसी ने फायरिंग शुरू कर दी। 




लोगों का कहना है कि नया टोला में अजय राय और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था। दोनों नाली के पानी और पटाखा छोड़ने को लेकर भीड़ गए थे। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि अजय राय ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 3 बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्साए मुहल्लेवासियों ने आरोपी के घर पर चढ़ कर हंगामा शुरू कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 




सूचना पाकर दानापुर एएसपी अभिनव धीमन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की। बड़ी मशक्कत से मामले पर काबू पाया गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, आगे की कारवाई जारी है।