Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
23-Nov-2021 04:37 PM
पटना : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में शराबबन्दी कानून पर रायशुमारी होनी चाहिए. सरकार बिहार की जनता से एक बार जनमत संग्रह करा कर कानून की समीक्षा करे. बिहार में शराब को छोड़ दूसरी कोई बात नहीं हो रही हैं. महंगाई अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पक्ष और विपक्ष द्वारा मिलाकर गायब किए जा रहे है. बिहार के प्रमुख विपक्ष के नेता शराबबंदी पर उलूल जुलूल बयान देते हैं. अगर नेताओं के ब्लड सैंपल की जांच की जाए तो स्पष्ट हो जाएगा कि विपक्षी दल के घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार शराब का सेवन करता हैं.
आपको बता दें कि पप्पू यादव ने विधायक - आई ए एस रेपकांड पर बोलते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी रेप पीड़िता की लड़ाई लड़ेगीं.जाप इस कांड में शामिल नेता गुलाब यादव सहित सभी नेताओं और अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करती है. जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार पुलिस का एक सूत्री काम वसूली करना है. बिहार पुलिस को दारू बेचने वाले कि सूचना नहीं रहती हैं. सरकार दारू पीने वाली की सूचना रहती है. बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर लूट मचाई हुई है. महिलाओं की मर्यादा को लांघ कर शादी के मंडप में पुलिसिया जांच की जन अधिकार पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है.सरकार की गलत नीतियों के कारण छः इंजीनियरों का भविष्य चौपट हो गया है.