ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime: पटना में 'पकड़ौआ' विवाह: बारात गये युवक का अपहरण, जबरन करवाई...

Bihar Crime: पटना में 'पकड़ौआ' विवाह: बारात गये युवक का अपहरण, जबरन करवाई गई शादी

07-Dec-2024 03:39 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में आए दिन 'पकड़ौआ' विवाह का मामला सामने आता रहता है। ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है। पटना के गौरीचक थाने में युवक को अगवा कर जबरन शादी कराए जाने का मामला दर्ज किया गया है। घटना के 24 घंटे बाद भी अगवा युवक का पता नहीं चल पाया है। 


अपहरण कर बेटे का पकड़ौआ विवाह कराये जाने की खबर मिलने के बाद युवक के पिता की तबीयत खराब हो गयी है। उनका इलाज चल रहा है। शादी का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन अगवा शुभम की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 


क्या है पूरा मामला जानिये?

दरअसल 5 दिसंबर को पटना के गौरीचक के रहने वाले 18 वर्षीय शुभम शादी समारोह में शामिल होने के लिए बख्तियारपुर गया हुआ था। जहां गांव के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया फिर जबरन गांव की लड़की से शादी करवा दिया। इस बात की जानकारी लड़के के जीजा प्रेम कुमार ने दी। बताया कि उनके साले की बख्तियारपुर में जबरन शादी के बाद अकेले लड़की को शुभम के घर गौरीचक भेज दिया गया और लड़के को बंधक बनाकर रखा गया। 


जब युवक के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तब वो विरोध करने लगे और लड़की को उसके घर वापस भेज दिया गया। घटना के 24 घंटे हो गये हैं लेकिन उनके साले शुभम का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। बेटे के अपहरण और पकड़ौआ विवाह की खबर मिलने के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गयी। इस घटना से  वो काफी सदमें में है। पास के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी गौरीचक थाने की पुलिस को परिजनों ने दी।  गौरीचक थानेदार विवेक कुमार ने बताया कि परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अगवा युवक की बरामदगी के लिए बख्तियारपुर में छापेमारी की जा रही है।