लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Jul-2021 09:33 AM
PATNA : राजधानी पटना में चाची द्वारा अपने भतीजे का अपहरण करवाकर उसकी जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए.
घटना मसौढ़ी के धनरूआ थाना के सकरपुरा गांव की है जहां एक युवक की चाची ने झांसा देकर पहले उसे घर से बाहर बुलाया और फिर उसका अपहरण कर एक रिश्तेदार की बेटी से जबरन शादी करा दी.
पीड़ित नीतीश कुमार के भाई बंटी कुमार ने अपनी चाची जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी सुनील प्रसाद की पत्नी किरण देवी, ओकरी थाना के उमराई बिगहा निवासी सुबोध प्रसाद, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी, ओकरी थाना के अरहिट गांव निवासी विक्की कुमार समेत अन्य के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है. धनरुआ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि बंटी कुमार के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.