ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना में पैसों के विवाद को लेकर युवक की हत्या, चंद रुपयों के लिए दुश्मन बना बचपन का दोस्त

19-Mar-2023 04:06 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: राजधानी पटना में चंद पैसों के लिए बचपन का दोस्त दुश्मन बन गया। महज साढ़े सात सौ रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्त ने ही चाकू मारकर अपने दोस्त की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बटाऊ कुआं इलाके की है।


मृतक युवक की पहचान मो. इरफान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक इरफान ने अपने बचपन के दोस्त मो. शरीफ से कर्ज के तौर पर 750 रुपए लिए थे। काफी समय बीच जाने के बाद भी इरफान कर्म में लिए पैसे नहीं लौटा पा रहा था। इसी बीच रविवार को मो. शरीफ इमरान के घर पहुंचा और पैसों की मांग करने लगा। इमरान और उसके परिजनों ने पैसे लौटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी लेकिन आरोपी शरीफ उनकी बात मानने को तैयार नहीं था।


देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों दोस्तों के बीच मारपीट शुरू हो गई और इसी मारपीट के दौरान आरोपी शरीफ ने इमरान को चाकू मार दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इरफान को परिजन आनन फानन में इलाज के लिए NMCH ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शरीफ को धर दबोचा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।