Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
22-Mar-2023 07:09 PM
By First Bihar
PATNA: धरती पर किसी भी जीव के लिए पानी सबसे महत्वपूर्ण चीज है। बिना पानी के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकता है। बच्चों को पानी का महत्व बताने और पानी के संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए जल जी जीवन हैं, तथा जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को दर्शाया।
इस मौके पर राजधानी पटना के अनेक स्कूलों के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पटना डीपीएस ईस्ट की छात्रा अंशिका कुमारी ने जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल की तरफ से प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली अंशिका को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि पटना डीपीएस ईस्ट स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर नामचीन प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को कला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है। यह स्कूल पूरे बिहार में अपने उच्च स्तरीय शैक्षणिक गतिविधियों के लिया जाना जाता हैं। स्कूल की वरिष्ठ संयोजिका डॉ. संगीता राजहंस के मार्गदर्शन में डीपीएस पटना ईस्ट के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपने संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।