ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

OLX के जरिये ठगी का मामला, पटना पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार

03-Nov-2021 08:39 AM

PATNA : पुरानी कार बेचने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन OLX का इस्तेमाल करने वाले दो साथियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पुरानी कार बेचने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन OLX का इस्तेमाल करने वाले दो शातिरों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पुरानी कार बेचने के नाम पर जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उन पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। यूपी के बलिया के रहने वाले मुकेश कुमार दुबे और झारखंड के रहने वाले और रौनक कुमार ने पुरानी कार बेचने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। 


पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने पुरानी स्विफ्ट कार बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखने के बाद समनपुरा के रहने वाले आरिफ हुसैन ने इनसे संपर्क किया। एड देखने के बाद मुकेश ने आरिफ को अपनी कार दिखा कर उनसे चार लाख 51 हजार रुपए का चेक कर ले लिया। बाद में आरोपियों ने चेक भुना भी लिया लेकिन कार आरिफ को नहीं दी। इस मामले में पीड़ित में ठगी की शिकायत शास्त्रीनगर थाने में दर्ज कराई थी केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इंसानों की तलाश शुरू की। 


पुलिस को यह जानकारी मिली की फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेन्दु बाजार के एक अपार्टमेंट में मुकेश और रौनक मौजूद थे। पुलिस ने यहीं से इन दोनों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से फर्जी नाम पर बने कई आधार कार्ड, पासबुक और अन्य डॉक्यूमेंट भी बरामद किए गए हैं। ठगों ने चेक की राशि आरटीजीएस के जरिए अपने खाते में भेजी थी। पुलिस ने इस राशि को भी रिकवर कर लिया है। अगर अगली बार आप भी OLX से या किसी दूसरे माध्यम से सेकंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं तो ऐसे जालसाजों से बच कर रहिए।