ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / नीतीश के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़,...

नीतीश के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़, कपकपाती ठंड में अपने नेता से मिलने पहुंचे जेडीयू कार्यकर्ता

30-Dec-2023 05:54 PM

By First Bihar

PATNA: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहली बार पटना पहुंच रहे हैं। शनिवार की देर शाम वे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद हैं। किसी के हाथ में गुलदस्ता तो किसी के हाथ में माला और कोई जेडीयू का झंडा लेकर पटना एयपोर्ट पहुंचे हैं। ढोल नगाड़ों के साथ लोग अपने नेता के स्वागत के लिए पहुंचे हैं।


नीतीश कुमार के पटना आने से पहले ही लोग एयरपोर्ट पर खड़े हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नीतीश से समर्थन में जमकर नारेबाजी की। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। नीतीश के पटना आगमन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को पीएम फेस बनाया जाए।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललन सिंह ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है नीतीश कुमार को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा जगी है कि हमारे नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। एनडीए में जाने की चर्चा पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो हमारे नेता की चाहत है वही हम कार्यकर्ताओं की चाहत है। पटना एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस कपकपाती ठंड में भी भारी संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। नीतीश के पटना आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।