ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना में निर्माणाधीन मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

20-Jul-2024 03:54 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में एक युवक का शव निर्माणाधीन मकान से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को मकान में फेंकने की आशंका जताई है। घटना दानापुर के फुलवारीशरीफ के अलवर कालोनी की है।


युवक की पहचान अलवर कालोनी के नाहरपुरा निवासी हैदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हैदर शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने घर में पड़े शव को देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों ने युवक के कलाई की नस काट कर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव को बालू में छीपाने की कोशिश की है।


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसके शव को निर्माणाधीन मकान में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।