ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में 9th के स्टूडेंट ने रची खुद के अपहरण की साजिश, महंगी...

पटना में 9th के स्टूडेंट ने रची खुद के अपहरण की साजिश, महंगी बाइक खरीदने का था इरादा

19-Jan-2020 03:38 PM

PATNA : पटना में नौंवी क्लास के छात्र ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर खुद के अपहरण का साजिश रची थी। पटना पुलिस ने अपहरण के मामले का खुलासा कर लिया है।छात्र समेत उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में नौंवी के छात्र के अपहरण और रंगदारी मांगने की साजिश का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है।पटना के एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि नाबालिग छात्र ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर खुद ही अपहरण का साजिश रची थी। उन्होनें बताया कि बच्चे ने मां को फोन कर बताया था कि मेरा अपहरण हो गया है और अपराधी पन्द्रह लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं। बच्चे ने मां से ये भी कहा कि अगर पैसा नहीं दिया तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे।


एसएसपी ने बताया कि बच्चे के पिता वेल्डर हैं। बच्चे को महंगी बाइक खरीदने का फितूर चढ़ गया था। इसी शौक को पूरा करने की लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच दी। इसमें बच्चे के ममेरे भाई बाली ने बखूबी साथ दिया। उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।