ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

पटना में निगरानी के हत्थे चढ़ा BSAP-14 का अध्यक्ष, महिला कांस्टेबल से ले रहा था 20 हजार का नजराना

13-Dec-2022 09:23 AM

PATNA: राजधानी पटना में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 के एक कांस्टेबल और एसोसिएशन के अध्यक्ष को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एसोसिएशन का अध्यक्ष एक सस्पेंड महिला कांस्टेबल से उसका सस्पेंशन खत्म कराने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने एसोसिएशन के अध्यक्ष और उसके सहयोगी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर रात निगरानी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला कांस्टेबल मधुमाला की पोस्टिंग BSAP-14 में है। पिछले दिनों एक मामले में मधुमाला को सस्पेंड कर दिया गया था। इसी बटालियन के एसोसिएशन के अध्यक्ष अरेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल का सस्पेंशन खत्म कराने का झांसा देकर उससे 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। महिला कांस्टेबल ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी।


महिला कांस्टेबल की शिकायत पर निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और जाल बिछाकर आरोपी को पटना स्थित बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के पास अरेंद्र कुमार को उसके सहयोगी कांस्टेबल के साथ 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तार एसोसिएशन के अध्यक्ष से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।