बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Jan-2020 08:09 PM
PATNA: नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा तेवर में हैं. लगातार कई कई थानों क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. लेकिन उनको अपराधी लगातार चैलेंज दे रहे हैं. आज अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर यह बता भी दिया है.
गैंस एजेंसी को लूटा
आज नौबतपुर में अपराधियों ने हथियार के बल पर गैस एजेंसी से ढ़ाई लाख लूट लिए. विरोध करने पर पीट कर कई गैस एजेंसी कर्मियों को घायल कर दिया. नौबतपुर के चिरौरा स्थित आराध्या गैस एजेंसी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हथियार के बलपर दो बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.
कारोबारी से 4 लाख रुपए लूटा
कदमकुआं थाना में आज अपराधियों ने एक कारोबारी से साढ़े 4 लाख रुपए लूट लिया. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पेट्रोल पंप से पैसा लूटा
दीघा में शनिवार की रात भाग्य नारायण श्री पेट्रोल पंप से दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर नोजल मैन से 50 हजार रुपए लूट लिया. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावे भी पटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया.
पटना पुलिस बिहार का माथा है
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन में कल उपेंद्र शर्मा ने कहा था कि पटना पुलिस बिहार का माथा है. इसमें गोली क्या चोट तक नहीं लगनी चाहिए. पटना पुलिस को सभी जिलों की पुलिस देखती है. सिपाही की वरीय पुलिस अधिकारियों को कामयाबी दिखाते हैं. लेकिन अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के माथा पर जरूर चोट पहुंचा रहे हैं.