ब्रेकिंग न्यूज़

‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

पटना में नवविवाहिता की हत्या, ससुरालवालों पर शव गायब करने का आरोप, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

08-Oct-2022 06:07 PM

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी है। हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगा है। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से सभी ससुरालवाले फरार हो गये हैं। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव की है। 


बताया जाता है कि 6 महीने पहले लव मैरिज के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। हत्या के बाद उसे गायब कर दिया गया है। ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों ने केस दर्ज कराया है। मृतका के पिता शिवनाथ यादव ने पति समेत ससुरालवालों को आरोपी बनाया है और दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का मामला दर्ज कराया है। 


मृतका के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतका के पिता शिवनाथ यादव ने बताया कि अप्रैल महीने में सुनीता ने घर से भागकर शादी रचायी थी। बिहटा के खेदलपुरा गांव निवासी बुटन यादव के बेटे अर्जुन कुमार से उसने प्रेम विवाह किया था। 22 वर्षीय अर्जुन और 19 साल की सुनीता का प्रेम विवाह 4 अप्रैल 2022 को हुआ था। 


जिसके बाद से ससुरालवाले दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन की हत्या दहेज के लिए कर दी गयी और शव को भी गायब कर दिया गया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।