ब्रेकिंग न्यूज़

LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल

पटना में नवरात्री की धूम, महासप्तमी पर डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे नीतीश

21-Oct-2023 06:39 PM

By First Bihar

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन है। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में माता के पट को खोल दिया गया है। पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा पंडालों और मंदिरों में उमड़ रही है। 


पटना के डाकबंगला चौराहे पर हर साल भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण कराया जाता है जहां मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी डाकबंगला चौराहे पर भव्य तरीके से आयोजन किया गया है। माता का दर्शन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे जहां पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता की पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर और शेखपुरा दुर्गा स्थान भी गये। वहां भी उन्होंने मॉ दुर्गा की पूजा अर्चना की और बिहार की तरक्की की कामना की। news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image

news image

news image

महासप्तमी के मौके पर राजधानी पटना से सटे दानापुर और पटना सिटी में भी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग पूरे परिवार के साथ माता का दर्शन करने के लिए पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना के तीन साल बाद लोगों में वो उत्साह और उमंग दिख रहा है। दानापुर के आनंद बाजार स्थित गांधी मूर्ति के पास मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। पूजा पंडाल और आस-पास के इलाके को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु धीरे-धीरे अन्य पूजा पंडालों को देखने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 

news image


news image


news image