राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
19-May-2024 03:21 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में दुष्कर्म का सनसीखेज मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाशों ने पहले झांसा देकर मां-बेटी को अपने पास बुलाया और बाद में मां के सामने ही स्कॉर्पियो में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी दोनों मां-बेटी को बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। घटना नौबतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा बांध के पास की है।
जानकारी के मुताबिक नौबतपुर की रहने वाली मां-बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाशों ने झांसा देकर पटना के कंकड़बाग बुलाया। दोनों जब कंकड़बाग पहुंची तो उन्हें बदमाशों ने डुमरी आने को कहा। जिसके बाद दोनों मां-बेटी डुमरी पहुंची। वहां मौजूद बदमाशों ने दोनों मां-बेटी को एक सुनसान जगह पर ले गए और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सामने ही स्कॉर्पियों के भीतर उसकी बेटी के साथ रेप किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशो ने दोनों मां-बेटी को बुरी तरह से पीटा और बेहोशी की हालत में दोनों को शेखपुरा बांध के पास फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।