मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
23-Feb-2023 01:19 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर राजधानी की सड़कों पर उतरे BTSC अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया है। इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान राजधानी के वीरचंद पटेल पथ पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। सैकड़ों अभ्यर्थी बहाली की मांग को लेकर जेडीयू और आरजेडी कार्यालय समेत सभी राजनीतिक दलों के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रहे थे।
दरअसल, नियुक्ति की मांग को लेकर BTSC के सैकड़ों अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे थे। कई महीने बीत जाने के बाद जब सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंची तो गुरुवार को अभ्यर्थी जेडीयू और आरजेडी समेत वीरचंद पटेल पर में मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों के आंदोलन को देखते हुए एहतियात के तौर पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसी बीच पुलिस ने जब अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोका तो अभ्यर्थी भड़क गए और दोनों के बीच झड़प हो गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने बीटीएससी जेई अभ्यर्थियों के ऊपर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया है। अभ्यर्थियों का कहना था कि लंबे समय से वे नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बातों को नहीं सुन रही है और नौकरी देने के बदले लाठी बरसाया जा रहा है।