Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-Apr-2022 05:36 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तीन ऑटो चालकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र की है। मामला तब सामने आया जब ऑटो चालकों के चंगुल से भागकर महिला खगौल थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। गैंगरेप की घिनौनी वारदात बीते 14 अप्रैल की है।
पीड़ित महिला के बयान पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपी ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सबसे पहले मैनपुरा के रहने वाले ऑटो चालक पप्पू कुमार को पकड़ा। गिरफ्तार पप्पू कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने कोईलवर के रहने वाले ऑटो चालक पवन कुमार और सिकरिया पालीगंज के रहने वाले ऑटो चालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सब्जी बेचने का काम करती है। बीते गुरुवार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ऑटो चालक मनोज और पवन ने अपने कमरे पर बुलाया था। जब महिला आरोपियों के कमरे पर पहुंची तो वहां तीसरा आरोपी पप्पू पहले से मौजूद था।
इसी दौरान तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद किसी प्रकार पीड़ित महिला खगौल थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी ऑटो चालकों को धर दबोचा।

