ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

पटना में नकली नोट के धंधे का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा, लाखों रुपये के नकली नोट बरामद

20-Oct-2019 07:01 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने राजधानी में नकली नोटों के धंधे का एक बड़ा खुलासा किया है. पटना पुलिस ने जाली नोटों के साथ दो धंधेबाजों को दबोचा है. पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर उनके पूरे गिरोह के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. 


घटना पटना सिटी एरिया की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर नकली नोटों का धंधा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से लाखों रुपये एक नकली नोट बरामद किये गए हैं. 


खाजेकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कितने लोग संलिप्त हैं. पुलिस इनके पूरे गिरोह के बारे में छानबीन कर रही है.