ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: मां के ब्वॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर...

पटना: मां के ब्वॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की से किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर पिता को बताई आपबीती

31-Dec-2019 08:53 AM

PATNA: राजधानी पटना के राजीवनगर थाने के नेपाली नगर में एक नाबालिग के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. नाबालिग लड़की की मां का ब्वॉयफ्रेंड तीन महीने से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था. लड़की जब प्रेग्नेंट हुई तब इस मामले का खुलासा हुआ.


जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़़िता की मां का ब्वॉयफ्रेंड है. पीड़िता की मां का मुस्लिम अंसारी नाम के व्यक्ति के साथ पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था. दोनों एक ही मकान में किरायेदार भी हैं. अक्सर अंसारी पीड़िता के घर उसकी मां से मिलने आता था. जब मां काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती थी, तब आरोपी पीड़िता को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था.


पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती अपनी मां को भी बताई लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया. कुछ दिन पहले जब लड़की को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है, तब उसने अपने पिता को पूरी बात बताई. जिसके बाद पिता अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पीड़िता की मेडिकल जांच और 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.