पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
04-Apr-2023 01:27 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामला सामने आया है. देर रात चार युवकों ने शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया. फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
घटना बिहार के पटना के पचमहला ओपी क्षेत्र का है. जहां सोमवार रात लगभग 9 बजे के आसपास पीड़िता घर से शौच के लिए निकली थी. इसी बीच इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. वही जब लड़की घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले उसे खोजने लगे. नहीं मिलने के बाद परिजन ने पुलिस ने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए. जिसके बाद पुलिस के खोजने पर युवती गांव के बाहर गंगा नदी के किनारे पेड़ से बंधी मिली. आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध कर गर्दन को दुपट्टे से बांध दिया था.
वही जब पुलिस ने लड़की के हाथ-मुंह खोला, उससे पूछताछ की तो उसने गैंगरेप की बात कही. पुलिस ने तुरंत उसे बड़हिया रेफरल अस्पताल लेकर आई. जहां इलाज के बाद मंगलवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई. मेडिकल कराए जाने के बाद ही युवती से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया है.