Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
04-Feb-2024 11:44 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने बीते 10 दिनों से लापता 17 वर्षीय लड़के की हत्या करने के बाद उसकी आंखे फोड़ दिया और शव को आहर में फेंक कर फरार हो गए। शनिवार को किशोर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मनेर थाना क्षेत्र के सराय पंचायत की है।
17 वर्षीय किशोर की पहचान कहारी टोला निवासी राजकुमार राय के बेटे मोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोनू बीते 23 जनवरी को आग ताप रहा था, इसी दौरान गांव से गायब हो गया था। परिजनों ने मनेर थाने में मोनू के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच शनिवार को कुछ किसान पटवन के लिए अहरा का पानी निकाल रहे थे, तभी उनकी नजर क्षत विक्षत शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
शव की पहचान पिछले 10 दिनों से घर से लापता मोनू के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मोनू की आंख फोड़कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मोनू का गांव के ही कारीमन से कुछ दिन पहले रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद हो गयाथा। मोनू के लापता होने वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में करीमन उसके साथ दिखा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करीमन को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।