बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
22-Feb-2021 08:59 AM
PATNA : पटना में एक बार फिर नाबालिग से दरिंदगी की वारदात सामने आई है. घटना पटना के दीघा थाना इलाके की है, जहां मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना 20 फरवरी के देर शाम दीघा नहर स्थित एक होटल की है, जहां किशोरी से तीन युवकों ने हैवानियत की.
पीड़िता ने बाताया कि शोर मचाने के बाद आरोपित होटल के कमरे से निकलकर भाग गए. इसके बात लड़की रोते हुए अपने घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद रविवार को परिजन पीड़िता के साथ परिजन दीघा थाने पहुंचे, जहां से उसे महिला थाने भेजा गया. महिला थाने में पीड़िता ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है.
इस बारे में महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. पीड़िता ने बताया कि किसी बात को लेकर 20 फरवरी को उसकी मां ने उसे डांटा था. इसके बाद वह नाराज होकर शाम पांच बजे घर से निकल गई. तभी रास्ते में उसे सूरज साव, कृष्ण कुमार और श्रवण कुमार मिले. ये सभी बाइक से थे. इसमें से एक आरोपी लड़की को बाइक पर बैठाकर होटल ले गया और वहां एक कमरा लिया. इतने में बाकि के दो युवक भी वहां पहुंच गए. फिर मौके का फायदा उठा लड़की का तीनों ने रेप किया. वारदात के बाद से तीनों लड़के फरार हो गए हैं. पुलिस तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.