ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

पटना में नाबालिग बच्ची के साथ रेप, सौतेले बाप ने किया गंदा काम

पटना में नाबालिग बच्ची के साथ रेप, सौतेले बाप ने किया गंदा काम

25-Nov-2019 06:53 PM

By Sumit Kumar

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. एक सौतेले बाप ने जबरदस्ती दत्तक पुत्री के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामला सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़ गए. पीड़िता ने थाने में सौतेले पिता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घिनौनी वारदात पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां शेरपुर पूर्वी पंचायत में अपनी सौतेली बेटी के साथ एक पिता द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग बच्ची बीती रात घर में सोई हुई थी. इसी बीच, घर के अन्य लोगों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके सौतेले पिता ने कुकर्म किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता रामबाबू गुलगुलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले गयी है.


पीड़ित लड़की ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया है कि जब वह छह महीने की थी, तो रामबाबू गुलगुलिया ने उसे गोद लिया था. घटना की रात मां और भाई घर से बाहर कहीं गये हुए थे. वह घर में अकेली सोई हुई थी. अकेले रहने का फायदा उठाते हुए रात में पिता ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.