LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
22-Aug-2021 11:28 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बालू माफिया ने सुबह-सवेरे एक किसान को गोलियों से भून दिया. गोली लगते ही किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इधर गोलियों की आवाज़ से इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना बिहटा थाना के अमनाबाद कटेसर स्थान की है. मृतक किसान का नाम मुन्ना राय बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, कई बालू माफिया किसान मुन्ना राय के खेत से बालू चोरी कर रहे थे. विरोध करने पर बालू माफियाओं ने मुन्ना राय पर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही किसान मुन्ना राय ने दम तोड़ दिया.
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मुन्ना राय के पिता राजबल्लभ राय अपने बेटों के साथ कृषि काम काम करते हैं. पिछले कई महीनों से लगातार बारिश होने और खेतों में पानी भर जाने के कारण खेत में बालू की मात्रा बढ़ गई है. इसी बालू को निकालने के लिए बालू माफिया मुन्ना राय की खेत पर पहुंचे थे जिसका विरोध मुन्ना राय ने किया था. जिसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.