अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2020 09:24 AM
PATNA: बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. कई वीआईपी वोटर भी आज मतदान कर रहे हैं. लेकिन वह अपने वीआईपी कल्चर को मतदान के दिन भी भूल नहीं पाए.
लाइन में नहीं लगे मोदी
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पटना के कुम्हरार विधानसभा के राजेंद्र नगर रोड नंबर 5 में अपना मतदान किया. इस दौरान उनके आने से पहले कई लोग लाइन में लगे हुए थे. लेकिन सुशील कुमार मोदी आए और सबसे आगे जाकर मतदान कर दिया. वोटरों को बाइसपास करने से मौजूद लोगों में नाराजगी दिखी.
चुप रहना ही बेहतर
इस दौरान बूथ पर कई बुजुर्ग वोटर भी मौजूद थे. लेकिन सुशील मोदी अपने वीआईपी कल्चर के अनुसार सभी को बाइपास करते हुए वोट डाले. बूथ पर मौजूद एक बुजुर्ग डॉक्टर ने कहा कि वीआईपी हैं कुछ कहने से अच्छा है कि चुप ही रहा जाए. यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है. यहां कोई गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है. कई वोटरों ने कहा कि हमलोगों ने भी एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सुशील मोदी पीछे से आए और वोट डालकर चले गए. यह ठीक नहीं है. कम से कम आज तो वीआईपी कल्चर से उनको बाहर निकलना चाहिए.