बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Feb-2020 07:13 AM
By PANKAJ KUMAR
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने इन दिनों पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां देर रात अपराधियों ने सीमेंट छड़ की दुकान के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके की है. जहां खगौल थाना इलाके के पेठिया बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट छड़ की दुकान के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक क पहचान मुकेश के रूप में की गई है. एक वार्ड पार्षद बिट्टू के दुकान में बतौर मैनेजर काम करता था. बताया जा रहा है कि रोज की तरह मुकेश देर रात दुकान बंद कर अपने घर वापस लौट रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने मुकेश की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया. सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है.