ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

पटना में यौनशोषण का आरोपी दारोगा सस्पेंड, महिला अधिकारी को दिया था शादी का झांसा

18-Jul-2020 07:05 AM

PATNA : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी दारोगा पटना के कंकड़बाग थाने में तैनात है और उस पर एक महिला अधिकारी के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


आरोपी दारोगा पर यौन शोषण का केस दर्ज करने वाली पीड़िता एक महिला अधिकारी है। पीड़िता का कहना है कि कंकड़बाग थाने में तैनात दारोगा राजमणि ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और फिर जाति के आधार पर अपमानित भी किया। पीड़िता की तरफ से जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती स्टडी पीरियड से थी। दोस्ती के बाद दोनों ने अपने अपने कैरियर पर फोकस किया जब दोनों ने अपना कैरियर बना लिया तो शादी के कमिटमेंट के साथ लिव-इन में रहने लगे। लेकिन बाद में दारोगा बने राजमणि ने अपना कमिटमेंट तोड़ दिया जिसके कारण पीड़िता ने राजमणि के ऊपर केस दर्ज कराया है।


पीड़िता ने महिला थाने में रेप के साथ-साथ एससी एसटी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि दारोगा बनते हैं राजमणि के बर्ताव में बदलाव आ गया और वह दहेज में मोटी रकम की लालच में दूसरी जगह शादी करने की प्लानिंग कर रहा है। इस मामले में आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही पीड़िता का बयान 164 के तहत दर्ज हुआ है।