BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
22-Jan-2024 06:03 PM
By First Bihar
PATNA: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद समूचे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद पूरे विश्व में दीपोत्सव शुरू हो गया है। पटना में भी धूमधाम के साथ दीपोत्सव का त्योहार मनाया गया। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
पटना के डाकबंगला में भी दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के गवर्नर राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नितीन नवीन, BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
इस दौरान पूरे डाकबंगला इलाके को 51 हजार मिट्टी के दिये से सजाया गया था। जो देखते ही बन रही थी। पूरा इलाका दियों से जगमगा रहा था। इस दौरान आतिशबाजी भी की गयी। डाकबंगला इलाके में मौजूद राम भक्तों की भक्ति देखते ही बन रही थी। पूरा इलाका जय श्रीराम से गूंज उठा। डाकबंगला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी जो भक्ति गानों पर झूमते दिखे। डाकबंगला पर कई जगहों पर बड़े-बड़े एलईडी स्कीन लगाये गये थे वहां भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। वही पूरे इलाके को केसरिया झंडा और रंग बिरंगी लाइट्स से डेकोरेट किया गया है।


